Headlines

कैथल में महिला से एक लाख की साइबर ठगी:दो दिन में कटे रुपए, मैसेज देखकर पता लगा




कैथल के चीका क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने एक महिला के बैंक खाते से एक लाख रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। आरोपी ने दो दिन में अलग अलग समय में ये पैसे निकाले। शुरू में महिला को पैसे निकालने के बारे में पता नहीं लगा, लेकिन जैसे ही उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे करने के मैसेज आए तो उसे धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली। इस संबंध में महिला ने साइबर थाना कैथल में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो दिन में कटे रुपए केशव नगर वार्ड नंबर 8 चीका निवासी डोली ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि 9 अगस्त को वह अपने घर पर ही थी और काम कर रही थी। इस दौरान उसके खाते से पैसे काटने शुरू हो गए। 9 और 10 अगस्त को अलग-अलग समय में उसके खाते से करीब एक लाख रुपए कट गए। 10 अगस्त को मैसेज देखे 10 अगस्त को शाम के समय जब उसने अपने मोबाइल में मैसेज देखे तो उसे ठगी के बारे में पता चला। जब उसने कटे हुए पैसे का जोड़ किया तो वे एक लाख रुपए के करीब पाए गए। महिला ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और राशि बरामद करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही साइबर थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *