Headlines

बैतूल में 24 वर्षीया नवविवाहिता ने लगाई फांसी:पति की शराब की लत से परेशान होकर उठाया कदम, निर्माणाधीन मकान में लटका मिला शव




बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र की सोनाघाटी पुलिस चौकी अंतर्गत झाड़ेगांव में पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद के बाद 24 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रेखा पति शंकर सरियाम के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच रेखा ने गांव में बन रहे अपने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगा ली। परिवार पुराने मकान में रहता था। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देर रात जिला अस्पताल लाया गया शव घटना की सूचना मिलने पर सोनाघाटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। देर रात करीब साढ़े 11 बजे शव को ऑटो एंबुलेंस से बैतूल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मर्चुरी में रखवाया गया था। मंगलवार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शराब पीने को लेकर अक्सर होता था विवाद मृतका का मायका गोराखार में है। उसके भाई मनी ने बताया कि रेखा और उसके पति के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। एसआई चित्रा कुमरे ने बताया कि रेखा ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाई थी। उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *