![]()
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी आगामी योजनाओं को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही अपनी भविष्य की रणनीति की घोषणा करेगी। जल्द घोषित होगी रणनीति अभिजीत दिपके ने कहा कि अभी कल ही सब कुछ खत्म हुआ है, इसलिए हमें थोड़ा समय दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी आगे की कार्ययोजना पर काम कर रही है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। पंजाब पेपर लीक पर भी बोले दिपके पंजाब में कथित पेपर लीक के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिपके ने कहा कि हम इस मुद्दे पर भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी इस मामले को लेकर योजना बना रही है और जल्द ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगी।
Source link
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का बयान:भविष्य की रणनीति का जल्द करेंगे ऐलान, पंजाब पेपर लीक मामले पर भी देंगे जवाब
