Headlines

कोंडागांव से 31 सदस्यीय टीम रायपुर रवाना:राज्य स्तरीय रोवर जांच शिविर में शामिल होंगे 30 रोवर




कोंडागांव जिले से 31 सदस्यों की टीम रविवार को राज्य स्तरीय शिविर में शामिल होने के लिए रायपुर रवाना हुई। टीम में जिले के अलग-अलग स्कूलों से चुने गए 30 रोवर और एक प्रभारी शामिल हैं। यह टीम रायपुर के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में होने वाले पांच दिवसीय शिविर में हिस्सा लेगी। यह शिविर राज्य पुरस्कार रोवर जांच परीक्षा-2026 की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिविर में रोवर स्काउटिंग की गतिविधियों, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व, प्राथमिक उपचार और शिविर जीवन से जुड़ी गतिविधियों में अपनी क्षमता दिखाएंगे। कोंडागांव से रोवर टीम रायपुर रवाना जिला संरक्षक और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और जिला आयुक्त गाइड एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान के निर्देश पर टीम को रवाना किया गया। जिला संगठन आयुक्त गाइड संजना हरमीट और जिला सचिव चमन लाल सोरी के मार्गदर्शन में रोवर दल ने शिविर की तैयारी की थी। राज्य पुरस्कार परीक्षा की करेंगे तैयारी जिला सचिव चमन लाल सोरी ने बताया कि राज्य पुरस्कार रोवर जांच परीक्षा की तैयारी के लिए जिले में पहले तीन दिवसीय पूर्व जांच शिविर लगाया गया था। यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में हुआ था। इसके बाद चयनित 30 रोवर को प्रभारी पुरुषोत्तम निषाद के नेतृत्व में रायपुर भेजा गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय शिविर रोवर के प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। जिला संघ ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *