![]()
कोटपूतली शहर में बढ़ती यातायात समस्या और आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए नगरपरिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई नगरपरिषद के सहायक अभियंता (एईएन) दीपक मीणा और यातायात प्रभारी (टीआई) कृष्ण धनखड़ के नेतृत्व में की गई। टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर सड़क सीमा तक फैलाए गए दुकानदारों के सामान को हटवाया। दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को दी चेतावनी कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने और भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं, फुटपाथ और सड़क किनारे बैठे रेहड़ी-ठेला संचालकों में कार्रवाई को लेकर हलचल दिखाई दी। कई लोग अपना सामान समेटते नजर आए। नगरपरिषद और यातायात पुलिस की टीम ने सड़क के बीच में खड़े वाहनों और नो-पार्किंग जोन में पार्क किए गए चौपहिया वाहनों के मौके पर चालान काटे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। लगातार जारी रहेगा अभियान कार्रवाई के बाद एईएन दीपक मीणा और टीआई कृष्ण धनखड़ ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों की पालना को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने शहरवासियों और वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कोटपूतली में नगरपरिषद-यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:मुख्य मार्गों से हटाए अवैध अतिक्रमण, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के काटे चालान
