![]()
कोटा ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है। आरोपी विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए हैं एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में सांगोद थाना और साइबर टीम ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत यह सफलता हासिल की है। बरामद बाइकों में कोटा ग्रामीण से 3, कोटा शहर से 1, झालावाड़ से 1, चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र से 1 और एक अन्य संदिग्ध बाइक शामिल है, जिसके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए हैं। उसके संबंध में जांच जारी है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधराज उर्फ जोध्या कंजर (48) निवासी नारायणखेड़ा, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार वह अपने साथी राजे सिंह कंजर के साथ सुनसान स्थानों और घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद आरोपी बाइक की नंबर प्लेट बदल देता था और पहचान छिपाने के लिए इंजन व चेसिस नंबर तक मिटा देता था। सीसीटीवी खंगाल पकड़ा आरोपी मामले का खुलासा सांगोद थाना क्षेत्र में 30 जून की रात हुई बाइक चोरी की वारदात की जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोटा ग्रामीण पुलिस ने पिछले तीन महीनों में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब 75 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर पीड़ितों को राहत पहुंचाई है।
Source link
कोटा ग्रामीण पुलिस ने चोरी की सात बाइक पकड़ी:नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सुनसान जगहों से चुराता था मोटरसाइकिल
