![]()
सतना पुलिस ने शुक्रवार को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शहर में जागरूकता मैराथन रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से शुरू हुई यह मैराथन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेमरिया चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों ने हाथों में पोस्टर लेकर दिया संदेश मैराथन रैली के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हाथों में नशामुक्ति से जुड़े संदेश लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। रैली के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को दिलाई गई शपथ मैराथन शुरू होने से पहले पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। अपराधों के पीछे नशा बड़ी वजह: एडिशनल एसपी एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने कहा कि पुलिसकर्मी हर दिन थानों में नशे से जुड़े अपराधों को देखते हैं। नशे के कारण कई बार व्यक्ति अपराध की ओर बढ़ जाता है और उसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराई से बचाने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी है। आम लोगों से नशे से दूर रहने की अपील अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाए रखें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। पुलिस ने कहा कि यदि समाज के सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो नशे जैसी समस्या को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल जागरूकता मैराथन रैली में डीएसपी मुख्यालय मनोज दीक्षित, सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान, डीएसपी रावेंद्र द्विवेदी, आरआई देविका सिंह बघेल, टीआई सुदीप सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और जवानों ने अभियान में भाग लेकर लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया।
Source link
सतना पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत निकाली मैराथन:एडिशनल एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, कहा- नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी जागरूक करेंगे
