![]()
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल से कोडरमा पहुंची। टीम ने जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सुबह करीब 4 बजे नवादा मौजा स्थित एक मैगजीन में छापेमारी शुरू की। यह मैगजीन शंकर यादव द्वारा संचालित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां अवैध रूप से विस्फोटक के भंडारण और सप्लाई की सूचना NIA को मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही। घर पर भी तलाशी, दस्तावेज खंगाले; संचालक हिरासत में NIA की टीम ने मैगजीन के साथ-साथ शंकर यादव के बतडीहा स्थित आवास पर भी छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध कागजात अपने कब्जे में लिए। इसके बाद शंकर यादव को गिरफ्तार कर कोडरमा थाना लाया गया। जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध विस्फोटक का नेटवर्क कितना बड़ा है। इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है। इस पूरी कार्रवाई में कोडरमा पुलिस के अधिकारी भी NIA टीम का सहयोग कर रहे हैं। दो गिरफ्तार, कोलकाता से जुड़ा मामला मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि NIA ने मैगजीन संचालक शंकर यादव के साथ-साथ उनके सहयोगी महेश कुमार मेहता को भी गिरफ्तार किया है। महेश कुमार मेहता डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के निवासी हैं। जिले के एसपी के अनुसार, इस पूरे मामले का तार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में हुई किसी घटना के बाद ही NIA को यह इनपुट मिला और टीम ने कोडरमा में कार्रवाई की। फिलहाल NIA की टीम नवलशाही स्थित मैगजीन में मौजूद है। मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
Source link
कोडरमा में NIA कोलकाता की छापेमारी:नवलशाही में मैगजीन संचालक और उसका सहयोगी अरेस्ट, घर से भारी मात्रा में रुपए बरामद
