Headlines

कोरबा के पोल्ट्री फार्म में घुसा नाग, VIDEO:मुर्गियों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था, टीम ने पकड़ा और जंगल में छोड़ा




कोरबा के बालको स्थित लालघाट क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म में सोमवार को नाग घुस गया। इससे फार्म में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों मुर्गियां शोर मचाने लगीं, जिससे संचालक उदय कुमार मौके पर पहुंचे। नाग को देखकर वह डर गए। उदय कुमार ने सांप को मारने की बजाय समझदारी दिखाते हुए स्नैक कैचर और वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही RCRS टीम के सदस्य मानस और उमेश मौके पर पहुंचे। टीम ने पोल्ट्री फार्म में सावधानी से सांप की तलाश की। मुर्गियों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था नाग बताया गया कि नाग फार्म के अंदर मुर्गियों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। मुर्गियों की चीख-पुकार से पूरे फार्म में हड़कंप मच गया था। संचालक ने तुरंत सभी कर्मचारियों को फार्म से बाहर निकालकर सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा। कुछ देर की कोशिश के बाद RCRS टीम ने नाग को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने वहां मौजूद लोगों को समझाया कि सांप से दूर रहें और उसे कोई नुकसान न पहुंचाएं। मुर्गियों के शिकार से पहले पकड़ा गया सांप स्नेक कैचर उमेश यादव और मानस कुमार ने बताया कि सांप किसी भी मुर्गी को अपना शिकार नहीं बना पाया था। समय रहते उसे पकड़ लिया गया। रेस्क्यू किए गए नाग को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग और RCRS की इस पहल से मानव और वन्यजीवों के सह-अस्तित्व का संदेश एक बार फिर सामने आया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर, खेत या पोल्ट्री फार्म में सांप दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। इसके बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। बरसात के मौसम में सांप अक्सर भोजन की तलाश में इंसानी बस्तियों में आ जाते हैं, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। पोल्ट्री संचालक ने RCRS टीम और वन विभाग का धन्यवाद दिया है, जिनकी जल्दी कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *