![]()
जिले में प्रथम चरण के नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए (8 सितंबर) को झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले के 9 नगरीय निकायों के मतदान दलों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। रवाना होने से पहले सभी मतदान कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। इन सेंटर पर होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण के तहत झुंझुनूं नगर परिषद तथा नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में 9 सितंबर (बुधवार) को मतदान होगा। इसके लिए सभी मतदान दलों को 8 सितंबर को संबंधित रवानगी केंद्रों पर सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। प्रशासन ने मतदान दलों की रवानगी के लिए अलग-अलग निकायों के अनुसार केंद्र निर्धारित किए हैं-
Source link
9 निकायों के लिए कल रवाना होंगे मतदान दल:9 को होगी वोटिंग, एक साथ 9 निकायों में मतदान
