Headlines

कोलारस राशन दुकान के स्टॉक में गड़बड़ी:मशीन में 70 क्विंटल, दुकान में मिला सिर्फ 16.5 क्विंटल अनाज; 53.5 क्विंटल का अंतर, जांच शुरू




शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के ग्राम दीघोद स्थित सरकारी राशन की दुकान के सत्यापन में राशन वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मशीन में करीब 70 क्विंटल अनाज स्टॉक में दर्ज मिला। जबकि मौके पर केवल 16.5 क्विंटल अनाज मिला। करीब 53.5 क्विंटल अनाज का अंतर मिलने के बाद प्रशासन ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन से चार महीने से नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा था। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने कोलारस एसडीएम से शिकायत की थी। उन्होंने राशन ना मिलने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। जांच में 53 क्विंटल अनाज का अंतर मिला शिकायत के बाद नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम राशन की दुकान पहुंची। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मशीन में करीब 70 क्विंटल अनाज स्टॉक में दर्ज मिला, लेकिन मौके पर केवल 8.5 क्विंटल गेहूं और 8 क्विंटल चावल, यानी कुल 16.5 क्विंटल अनाज ही पाया गया। जांच में करीब 53.5 क्विंटल अनाज का अंतर मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पंचनामा तैयार किया। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने राशन दुकान के सेल्समैन दिलीप जाटव पर हितग्राहियों का राशन हड़पने और लंबे समय से अनियमित वितरण करने के आरोप लगाए। एसडीएम बोले-जवाब मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में मशीन में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध अनाज में बड़ा अंतर मिला है। मामले का पंचनामा तैयार किया गया है। संबंधित प्रबंधन और सेल्समैन से जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *