Headlines

साइबर थाने में घुसा 7 फीट लंबा सांप:पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने पकड़कर जंगल में छोड़ा




पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित साइबर थाने में बुधवार सुबह करीब 8 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 7 फीट लंबा सांप ऑफिस के अंदर घुस आया। कमरे में बैठे पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही अलमारी के पास बैठे सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत साथियों को अलर्ट किया और सभी कर्मचारी कमरे से बाहर निकल आए। इसके बाद स्नेक कैचर को मौके पर बुलाया गया। अलमारी के नीचे छिपा, काफी मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू स्नेक कैचर के पहुंचने तक सांप डरकर अलमारी के नीचे छिप गया। ऐसे में पहले अलमारी हटाई गई, फिर काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सांप की लंबाई 7 फीट से भी ज्यादा थी। रेस्क्यू के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद पुलिसकर्मियों ने ली राहत की सांस सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली और फिर अपने काम पर लौटे। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मानसून में पहले भी कई बार थाने में निकल चुके हैं सांप पुलिसकर्मियों ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी मानसून के दौरान साइबर थाने में कई बार सांप निकल चुके हैं। बारिश के मौसम में आसपास के इलाकों से सांप रिहायशी और सरकारी भवनों में पहुंच जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *