Headlines

कौड़िया की टोली ने जीती 27वीं दही हांडी प्रतियोगिता:30 फीट ऊंचाई पर वाटर कैनन की बौछारों के बीच फोड़ी मटकी; 12 टोलियों ने लिया था हिस्सा




उमरिया के गांधी चौक पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगलवार रात 27वीं दही हांडी प्रतियोगिता हुई। पैराडाइज क्रिकेट क्लब उमरिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले की करीब 12 टोलियों ने हिस्सा लिया। दही हांडी करीब 30 फीट की ऊंचाई पर बांधी गई थी। कौड़िया की टोली ने कई कोशिशों के बाद मारी बाजी कौड़िया, चंदिया, घंघरी, रामपुरी, ज्वालामुखी, किरनताल, भगड़ा, लदेरा और महरोई समेत कई क्षेत्रों की टोलियों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया। वाटर कैनन की तेज बौछारों के बीच कई कोशिशों के बाद कौड़िया की टोली ऊंचाई तक पहुंची और दही हांडी फोड़कर विजेता बनी। तस्वीरे देखिए… विधायक ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता की शुरुआत बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने की। आयोजन रात करीब 12 बजे तक चला। इस दौरान गांधी चौक पर 3 से 4 हजार लोगों की भीड़ जुटी रही। कृष्ण भक्ति, संगीत और उत्साह से पूरा क्षेत्र सराबोर रहा। विजेता को 21 हजार रुपए का पुरस्कार कौड़िया की विजेता टोली को पैराडाइज क्रिकेट क्लब की ओर से 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया गया। उमरिया के व्यापारियों ने भी टोली को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। 27 साल से लगातार हो रहा आयोजन पैराडाइज क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी मान सिंह ने बताया कि गांधी चौक पर जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता पिछले 27 सालों से लगातार आयोजित की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *