Headlines

कौशांबी में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु मिली प्रेरणा




कौशांबी में महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान के तहत ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरुण कुमार केशरवानी और डॉ. अलीमा खातून ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, खेलकूद, पर्याप्त नींद और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में ‘नशा एवं स्वास्थ्य’ विषय पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। डॉ. अरुण कुमार केशरवानी ने कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा और सिगरेट जैसे नशीले पदार्थ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एनएसएस समन्वयक डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प दिलाया। संचालन डॉ. अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीलम बाजपेयी, डॉ. रीता दयाल, जय किशन, मानवेन्द्र सिंह और अजय समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *