![]()
खगड़िया के परबत्ता प्रखंड की जोरावरपुर पंचायत के नयागांव सतखुट्टी में शनिवार को करंट लगने से 80 वर्षीय शांति देवी की मौत हो गई। वह स्वर्गीय मकुनी मंडल की पत्नी थीं। पुलिस के अनुसार, शांति देवी शनिवार को किसी काम से घर से निकली थीं। इसी दौरान घर के पास बिजली के खंभे के समीप वह करंट की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उनके हाथों पर जलने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। हालांकि, जब तक मदद पहुंचती, उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पुत्र सुबोध कुमार ने बताया कि परिवार एक दिन पहले ही उनके मामा के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटा था। इस घटना से परिवार सदमे में है। घटना की सूचना पर परबत्ता सहायक थाना के थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम से लौटने के बाद यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
खगड़िया में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत:भाई के श्राद्ध से लौटने के अगले दिन हादसा,परिजनों के पहुंचने से पहले तोड़ा दम
