Headlines

खरगोन कपास मंडी में किसानों का हंगामा:CCI की खरीदी शुरू न होने पर गेट पर जड़ा ताला, 150 से ज्यादा किसान सड़क पर उतरे




खरगोन की आनंद नगर कपास मंडी में मंगलवार को भारतीय कपास निगम (CCI) के खरीदी शुरू नहीं करने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के 150 से ज्यादा किसानों ने मंडी के गेट पर ताला लगाकर धरना दिया। फिर जमकर नारेबाजी की। महासंघ के उपाध्यक्ष कैलाश पाटीदार ने कहा कि अभी कपास के 6 से 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं। जबकि सीसीआई 8700 रुपए से ज्यादा का भाव दे रही है। सीसीआई की खरीदी न होने से किसानों को सीधे 2 से 3 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने 16 सितंबर को ही सरकार को इस तालाबंदी की चेतावनी दे दी थी। 1 किलोमीटर लंबी कतार मंडी गेट बंद होने की वजह से बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। तीन दिन से कपास लेकर खड़े वाहन चालकों ने पहले तो गेट खोलने की मांग की। लेकिन जब गेट नहीं खुला तो उन्होंने खुद ही उसे खोल दिया। इस बात पर महासंघ पदाधिकारियों और वाहन चालकों के बीच तीखी बहस हो गई। मंडी सचिव बोलीं- जल्द शुरू होगी खरीद विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। हंगामे की सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस और अन्य मंडी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मंडी सचिव शर्मिला निनामा ने किसानों को शांत कराते हुए बताया कि सीसीआई को खरीदी शुरू करने की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही मंडी में सीसीआई की खरीदी शुरू होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *