Headlines

मेरठ में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित:वसुदेव-देवकी, कंस के अत्याचार और भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन




मेरठ के चन्द्रलोक पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल में श्रद्धालुओं ने हर्ष और उल्लास के साथ भगवान के जयकारे लगाए। मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल रहे। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और अत्याचार अपनी सीमा पार करता है, तब भगवान धर्म की स्थापना एवं भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने वसुदेव-देवकी, कंस के अत्याचार तथा भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल पहुंचने की कथा का वर्णन किया। इसके बाद नंद बाबा के घर भगवान के आगमन, माता यशोदा के वात्सल्य और गोकुल में मनाए गए आनंदोत्सव का प्रसंग सुनाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *