![]()
खरगोन में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन किया है। भाजपा और भाजयुमो ने रविवार शाम 6:30 बजे कैंडल मार्च निकाला। मार्च भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और गायत्री मंदिर तिराहे पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। गायत्री मंदिर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. शंभूसिंह मनहर ने गायन का नेतृत्व किया। जिलाध्यक्ष बोले- राहुल और सोनिया देश से माफी मांगें भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘वंदे मातरम्’ गाते हुए देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान किया, उनके गीत का अपमान करना निंदनीय है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल कैंडल मार्च में भाजपा उपाध्यक्ष प्रभा राठौड़ और परसराम चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, महामंत्री विवेक भटोरे और हरेसिंह चावड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
खरगोन में भाजपा का कैंडल मार्च:वंदे मातरम के कथित अपमान पर राहुल-सोनिया गांधी से माफी की मांग
