Headlines

उदयपुर में तस्करों से 147 किलो डोडा चूरा बरामद:नाकाबंदी में पुलिस ने रोका; कार छोड़ जंगल में भागा तस्कर




उदयपुर में एक कार से करीब 147 किलो अफीम का डोडा चूरा पुलिस ने बरामद किया है। सवीना थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया- पुलिस द्वारा डाकन कोटड़ा टोल से सलूंबर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक सेल्टोस कार संदिग्ध नजर आई। पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार में सवार आरोपी वाहन को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर कार की तलाशी ली, जिसमें 10 कट्टों में भरा हुआ कुल 147 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित कार को जब्त कर लिया है। कार छोड़कर जंगल में फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इनपुट: चेतन व्यास, गिर्वा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *