![]()
उमरिया जिले में खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। कलेक्टर राखी सहाय ने किसानों से अपील की है कि बदलते मौसम चक्र को देखते हुए वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। कलेक्टर ने बताया कि खरीफ फसलों का बीमा 1 जुलाई से शुरू हो चुका है। ऋणी किसान बैंक में बुआई प्रमाण-पत्र के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इससे विपरीत मौसम के कारण फसल क्षति होने पर नियमानुसार सहायता का लाभ मिल सकेगा। किसान अंश प्रीमियम राशि निर्धारित खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रति हेक्टेयर किसान अंश प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। सोयाबीन के लिए 850 रुपए, मक्का के लिए 722 रुपए, सिंचित धान के लिए 818 रुपए, असिंचित धान के लिए 660 रुपए और अरहर के लिए 740 रुपए तय किए गए हैं। उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के इच्छुक अऋणी किसान अपनी निकटतम बैंक शाखा, सहकारी समिति, अधिकृत चैनल, जन सेवा केंद्र (सीएससी) या राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर 31 जुलाई तक बीमा करा सकते हैं।
Source link
खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई:बारिश के मौसम में मिलेगा लाभ; धान का प्रीमियम ₹818 प्रति हेक्टेयर
