Headlines

खाद के लिए कतारों के बीच बाजरा खरीद की तैयारी:झज्जर-मातनहेल मंडियों में इंतजाम पूरे,मार्केट कमेटी ने नमी जांच, सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था की




झज्जर जिले में एक ओर किसान खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बाजरा खरीद सीजन को लेकर मार्केट कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। झज्जर और मातनहेल में बाजरा खरीद के लिए मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों को खाद के कट्टों के साथ नैनो यूरिया भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। मार्केट कमेटी झज्ज सचिव रामनिवास ने बताया कि बाजरा खरीद को लेकर दोनों खरीद केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। किसानों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नमी मापने की मशीनें, साफ-सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। नमी की जांच के बाद होगी गुणवत्ता की परख मंडियों में पहुंचने वाले बाजरे की गुणवत्ता जांचने के लिए नमी मापने की व्यवस्था की गई है। इससे बाजरे की गुणवत्ता की जांच खरीद प्रक्रिया के दौरान की जा सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक मंडियों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। बारिश की स्थिति में पानी निकासी के इंतजाम बारिश के दौरान मंडियों में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि खरीद सीजन के दौरान मंडियों में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि बारिश या अन्य कारणों से खरीद प्रक्रिया प्रभावित न हो। खाद के लिए सुबह से कतार में किसान
किसान रणबीर ने बताया कि खाद लेने के लिए सुबह से ही केंद्र पर पहुंचना पड़ रहा है। खाद के कट्टे लेने के लिए लंबी कतार लगी हुई है और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर खाद मिलना जरूरी है, ताकि फसलों में खाद डालने का काम प्रभावित न हो। किसानों को सुचारु व्यवस्था देने का दावा मार्केट कमेटी अधिकारियों ने दावा किया कि बाजरा खरीद के दौरान किसानों को सुचारु व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। खरीद केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं और खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *