Headlines

DDU के M.Sc छात्र ने CSIR-NET क्वालीफाई की:देश भर में मिली 72वीं रैंक, फर्स्ट अटेम्ट में हासिल की सफलता




दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के होनहार स्टूडेंट सुमित कुमार श्रीवास्तव ने नेशनल लेवल पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेशन 2024–26 बैच में एमएससी केमिस्ट्री की पढ़ाई कर रहे सुमित ने जॉइंट CSIR-UGC NET जून 2026 की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 72वीं रैंक हासिल की है। सुमित की इस शानदार कामयाबी पर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों, डिपार्टमेंट के कर्मचारियों, साथियों और परिवार के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। IIT-JAM में पाई थी 118वीं रैंक
सुमित का एकेडमिक रिकॉर्ड शुरू से ही बेहतरीन रहा है। इससे पहले भी वे कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं। ग्रेजुएशन (बीएससी) के दौरान उन्होंने आईआईटी की प्रतिष्ठित परीक्षा IIT-JAM (केमिस्ट्री) में ऑल इंडिया 118वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) जैसी कठिन परीक्षा में भी सफलता पाई थी। उनकी ये उपलब्धियां कड़ी मेहनत, निरंतर पढ़ाई के प्रति समर्पण और विषय पर मजबूत पकड़ को साबित करती हैं। शिक्षकों का कहना है कि सुमित की इस सफलता से विभाग के दूसरे छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *