![]()
झालावाड़ के खानपुर में गेहूं के बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान संघ का 4 दिन से चल रहा धरना सोमवार देर रात खत्म हो गया। प्रशासन और संघ के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी।
किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के बावजूद करीब 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान लंबे समय से नहीं मिला था। इससे उन्हें आर्थिक दिक्कतें आ रही थीं। सहमति के अनुसार 5 अक्टूबर को 110 किसानों को 1 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान होगा। करीब 100 किसानों को 2 से 3 लाख रुपए तक का भुगतान मंगलवार तक मिलेगा। शेष बड़े किसानों की बकाया राशि एक महीने के भीतर चुकाई जाएगी। तय समय पर भुगतान नहीं तो आगे की रणनीति बनेगी
बैठक में उपखंड अधिकारी खानपुर, डीएसपी, मंडी प्रशासन, पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ के शंकरलाल सुमन और सीताराम नागर ने कहा कि तय समय पर भुगतान नहीं होने पर आगे की रणनीति बनेगी।
Source link
खानपुर में किसानों का धरना खत्म:प्रशासन और किसान संघ में बनी सहमति बनी, तय समय में होगा भुगतान
