Headlines

खान एवं भूतत्व विभाग का राजस्व 35.85% बढ़ा:259.94 करोड़ की अतिरिक्त वसूली; अवैध खनन पर सख्ती, 2026-27 में 3,043 वाहन जब्त, 316 गिरफ्तार




बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग के राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में 35.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 259.94 करोड़ रुपए अधिक राजस्व की वसूली की है। वहीं, अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ भी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन जब्त किए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताईं उपलब्धियां खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘विभाग ने राजस्व संग्रह के साथ-साथ अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की है।’ मंत्री के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में विभाग के राजस्व में 35.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इससे सरकार के खजाने में करीब 259.94 करोड़ रुपए अतिरिक्त आए हैं। 2025-26 में 2,425 वाहन जब्त विभाग की ओर से बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2,425 वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान मामले में शामिल 233 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के तहत विभाग ने 35.78 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला। चालू वित्तीय वर्ष में कार्रवाई और तेज वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक विभाग की कार्रवाई और तेज हुई है। इस दौरान 3,043 वाहनों को जब्त किया जा चुका है, जबकि 316 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 42.01 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। अवैध खनन पर जारी रहेगी कार्रवाई मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी ने कहा कि सरकार अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर गंभीर है। ऐसे मामलों में विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के साथ विभाग का उद्देश्य खनिज संपदा के अवैध दोहन पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *