![]()
बाड़मेर में खेत में पशु बाड़े के पास चारपाई के पास तिरपाल से ढके दो प्लास्टिक कट्टों में 38 किलो डोडा-चूरा छिपाकर रखा गया था। एएनटीएफ को सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ खेत में दबिश दी गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तिरपाल के नीचे छिपा डोडा-चूरा बरामद हुआ। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अब उससे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त व सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के सनावड़ा की गई। सूचना के आधार पर खेत में दी दबिश एएनटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि सनावड़ा के अणदे का तला निवासी लक्ष्मणराम पुत्र हनुमानराम ने अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा है। सूचना मिलने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी के खेत में पहुंची। पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी खेत में पहुंचने पर एक व्यक्ति चारपाई पर बैठा मिला। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मणराम पुत्र हनुमानराम निवासी अणदे का तला, सनावड़ा बताया। तिरपाल के नीचे मिले दो कट्टों में था डोडा-चूरा इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर खेत और आसपास की तलाशी ली। पशु बाड़े के पास रखी चारपाई के नजदीक तिरपाल से ढके काले रंग के दो प्लास्टिक कट्टे मिले। कट्टों की तलाशी लेने पर उनमें 38 किलो अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से डोडा-चूरा की खरीद-फरोख्त तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Source link
खेत में तिरपाल के नीचे छिपाया था 38 किलो डोडा-चूरा:प्लास्टिक कट्टों में भरकर रखा था, तस्कर को ANTF और पुलिस ने दबोचा
