![]()
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज 12 वर्षीय प्रिंस से मुलाकात की। जिसका वीडियो तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। मुलाकात के दौरान प्रिंस ने तेजस्वी यादव को अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। प्रिंस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गंगा किनारे आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का वीडियो बनाने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी उसने गंभीर आरोप लगाए। वीडियो बनाने के दौरान मारपीट का आरोप प्रिंस के मुताबिक, वह गंगा किनारे आयोजित दीया कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। नाबालिग ने तेजस्वी यादव को घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ कथित तौर पर किस तरह से व्यवहार किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंचा। प्रिंस ने पुलिस की भूमिका को लेकर भी अपनी शिकायत तेजस्वी यादव के सामने रखी। पुलिस पर धमकाने और जबरन बयान दिलाने का आरोप प्रिंस ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे धमकाया और उस पर दबाव बनाकर बयान दिलाने की कोशिश की। नाबालिग के इन आरोपों के बाद तेजस्वी यादव ने पूरे मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। हालांकि, प्रिंस द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। तेजस्वी यादव की दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने घटना में शामिल आरोपियों के साथ-साथ यदि पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच में सामने आती है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी नाबालिग के साथ मारपीट या दबाव बनाकर बयान लेने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
Source link
गंगा किनारे वीडियो बना रहा था 12 वर्षीय प्रिंस:दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान पुलिस पर मारपीट और दबाव बनाने का आरोप; तेजस्वी यादव से सुनाई आपबीती
