Headlines

बाड़ाबंदी में पार्षदों ने राधा अष्टमी मनाई:भजनों पर नाचे रामगंजमंडी के पार्षद, सुकेत में भाजपा से 3 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन भरा,मंत्री दिलावर ने सिंबल जमा करवाया




कोटा की रामगंजमंडी नगर पालिका में जीते भाजपा पार्षदों ने बाड़ाबंदी के दौरान राधा अष्टमी मनाई। सभी पार्षदों ने सामूहिक रूप से पूजा की। उसके बाद भजनों पर जमकर डांस किया। इधर सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से तीन प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। जबकि कांग्रेस से एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा है। काउंटिंग के बाद से ही बाड़ाबंदी में रामगंजमंडी के पार्षद 40 वार्ड वाली रामगंजमंडी पालिका में 24 सीटें जीतकर भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 14 सीटें मिली है, जबकि दो निर्दलीय जीतकर पार्षद बने हैं। रिजल्ट आने के बाद से ही भाजपा ने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर दी थी। पार्षदों को झांसी ले जाया गया। रामगंज मंडी में भाजपा ने अध्यक्ष के लिए नरेंद्र काला को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। नरेंद्र काला भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष है। कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरने के बाद से नरेंद्र काला भी वायस पार्षदों के बीच बाड़ाबंदी में है। शनिवार को होटल के हॉल में राधा अष्टमी मनाई गई। इसके लिए बाकायदा हाल को गुब्बारों से सजाया गया। पार्षदों ने भजन गाए और भजनों पर डांस भी किया। सुकेत में मंत्री दिलावर ने खुद जाकर सिंबल जमा करवाया सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए चार नॉमिनेशन भरे गए। इनमें भाजपा से तीन प्रत्याशी विकास चौहान, जितेंद्र चोपड़ा व कपिल भावसर ने नामंकन दाखिल किया। बाद में मंत्री मदन दिलावर ने खुद जाकर सिंबल जमा करवाया। अब सिंबल खुलने के बाद ही पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नाम का खुलासा होगा। इधर कांग्रेस की और से उमरदीन ने नामंकन भरा सुकेत में कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 व 4 निर्दलीय जीतकर पार्षद बने है। सुकेत के भाजपा के पार्षद भी बाड़ा बंदी में है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *