Headlines

गंगा में नहाते समय कैमूर का युवक डूबा:दादा के अंतिस संस्कार के बाद गया था नहाने, उत्तर प्रदेश के बडेसर घाट की घटना




कैमूर का युवक उत्तर प्रदेश के जमानिया स्थित बडेसर (पाटेश्वर) घाट पर गंगा नदी में डूब गया। युवक की पहचान रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी राजदेव ठठेरा के बेटे गणेश ठठेरा (20) के रूप में हुई है। वो अपने दादा के अंतिम संस्कार के बाद गंगा में नहाने उतरे थे, तभी यह हादसा हुआ। गणेश ठठेरा के दादा शिवजी ठठेरा का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिवार और रिश्तेदार जमानिया के बडेसर घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद गणेश गंगा में नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी और तेज बहाव में बह गए। बडेसर घाट पर खोजबीन शुरू गणेश को डूबता देख परिवार के लोगों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया। तुरंत पुलिस और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ बडेसर घाट पहुंची और खोजबीन शुरू की। स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में गणेश की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। समाजसेवी गौतम खरवार ने इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और घाट पर लोगों की भीड़ जमा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *