Headlines

नदी किनारे बर्थडे सलिब्रेट कर रहा युवक नदी में बहा:18 घंटे के बाद भी नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम, पार्टी के बाद नदी किनारे बर्तन धोने गया था




जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा युवक शिवनाथ नदी के सिरसा एनीकट में शनिवार शाम तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर तक नदी में तलाश की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह फिर से उसकी तलाश की जाएगी। दोस्तों के साथ नदी किनारे पहुंचा था युवक
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी शमित मिश्रा के अनुसार, खुर्सीपार निवासी पांच युवक शनिवार को शिवनाथ नदी के सिरसा एनीकट पहुंचे थे। सभी यहां बर्थडे पार्टी मना रहे थे। दोपहर में खाना खाने के बाद शाम करीब 6 बजे दो युवक नदी किनारे बर्तन धोने के लिए गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। बर्तन में पानी भरते समय बिगड़ा संतुलन
बर्तन धोने के दौरान सत्यदेव मोहबिया (26) नदी के किनारे बर्तन धो रहा था। वह बर्तन में पानी भर रहा था। इसी दौरान बर्तन में पानी भरने से उसका वजन बढ़ गया। अचानक सत्यदेव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव में गिरकर बह गया। साथ मौजूद युवक ने तुरंत शोर मचाया और अपने अन्य दोस्तों को भी बुलाया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक नहीं मिला सुराग
टीम ने नदी के आसपास काफी देर तक तलाश की, लेकिन सत्यदेव का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोकना पड़ा। अब रविवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी में युवक की तलाश करेगी। सत्यदेव बिहारी मोहल्ला, खुर्सीपार का रहने वाला बताया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के नदी में बहने के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *