Headlines

गणपति विसर्जन करते डूबे किशोर तीन दिन बाद मिला शव:अबोहर में मलूकपुरा नहर में तेज बहाव के चलते डूबा था, तब से चल रही थी तलाश




हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा नहर पर गणपति विसर्जन के दौरान तेज बहाव में बहा राम नगर निवासी 17 वर्षीय अनमोल सिंह का शव तीन दिन बाद बरामद हो गया है। अनमोल का शव सुबह करीब 6 बजे गुमजाल टेल पर उतरता हुआ मिला, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन दिन पहले सुभाष नगर से गणपति विसर्जन की शोभायात्रा मलूकपुरा नहर पहुँची थी। विसर्जन के दौरान अनमोल सिंह नहर में नहाने के लिए उतरा, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद पर संतुलन नहीं रख सका और बह गया। हादसे के बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। एनजीओ और पुलिस ने बाहर निकाला शव सुबह गुमजाल टेल पर शव दिखने की सूचना मिलते ही कल्लरखेड़ा चौकी पुलिस और ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ की टीम मौके पर पहुँची। समिति के बिट्टू नरूला, सोनू ग्रोवर और पुलिस कर्मचारी इकबाल सिंह की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुँचे पिता सतनाम सिंह ने मृतक की पहचान अपने बेटे अनमोल के रूप में की। परिजनों ने पुलिस पर लगाया देरी का आरोप मृतक के पिता सतनाम सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर रोष जताते हुए आरोप लगाया कि शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया था, लेकिन पुलिस टीम सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुँची। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *