![]()
गायजी में रविवार दोपहर सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। रोड क्रॉस करते वक्त स्कॉर्पियो ने महिला को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मृतका मैगरा थाना क्षेत्र के हरिनी खजुहाहागांव की रहने वाले परमेश्वर पासवान की पत्नी भुनेश्री देवी है। जिसके पैर में मोच आया हुआ था। वो इलाज के लिए झिकटिया आई थी। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के झिकटिया की है। पुलिस को सूचना स्थानीय लोगों ने दी हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गयाजी भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियो चालक की पहचान की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। भुनेश्री देवी अपने पीछे 3 बेटे दिनेश पासवान, सुदेश्वर पासवान और रामदेनी पासवान सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
Source link
गयाजी में स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत:रोड क्रॉस करते वक्त हादसा, गाड़ी लेकर फरार हुआ ड्राइवर; तलाश रही पुलिस
