Headlines

गाजीपुर में छिनैती करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने पासबुक, कागजात और बाइक बरामद की




गाजीपुर शहर में सरेराह छिनैती और उचक्कागिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से एक पासबुक, कुछ अन्य कागजात और एक बाइक बरामद की गई है। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती की घटनाओं के बीच पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को कोतवाली के एसआई युगल किशोर राय अपनी टीम के साथ सोहिलापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उनकी गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने नगर क्षेत्र में की गई छिनैती और उचक्कागिरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल यादव पुत्र राम केवल यादव (निवासी खानगीचक), रिशू बिंद पुत्र त्रिभुवन बिंद (निवासी इस्लामाबाद) और सिकंदर बिंद उर्फ कल्लू पुत्र नागेंद्र बिंद (निवासी इस्लामाबाद, थाना कोतवाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पासबुक, अन्य कागजात और बाइक बरामद की है। कुछ दिन पहले महाराजगंज इलाके में भी एक युवक के साथ मारपीट कर छिनैती की घटना हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों से इस तरह की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई है। बुधवार शाम करीब 6:50 बजे पुलिस विभाग की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना दी गई। शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *