Headlines

गिरिडीह के तिसरी में दो सड़क हादसे, एक युवक गंभीर:बाइक-मैजिक टक्कर में युवक घायल, पिकअप नाले में गिरा, बड़ा हादसा टला




गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। पहली घटना खिजुरी गांव के पास हुई, जहां पौधा लदे टाटा मैजिक पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में देवरी थाना क्षेत्र के पिपराटांड-बेलकुशी निवासी 30 वर्षीय नकुल मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि नकुल मुर्मू पेशे से राजमिस्त्री हैं। रविवार को अपनी बाइक से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट, रेफर किया गया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल नकुल मुर्मू को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. जैनेन्द्र, स्वास्थ्यकर्मी रंजीत यादव और तासीर आलम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार नकुल को सिर में गंभीर चोट आई है। जिसके कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त बाइक व टाटा मैजिक पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाले में गिरा पिकअप, चालक सुरक्षित इसी थाना क्षेत्र में दूसरी घटना तिसरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास घटी। यहां एक पिकअप वाहन चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा और पास की दीवार से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में चालक समेत किसी को कोई चोट नहीं आई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *