![]()
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुपी में बीती देर रात एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्तों के साथ मैगी खाने गया था। मृतक की पहचान राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 10 से 15 युवकों ने की मारपीट ऋतिक यादव गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने दो दोस्तों के साथ बंदरकुपी इलाके में मैगी खाने गया था। वहां कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और करीब 10 से 15 युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी युवकों ने मिलकर ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता हैं झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर घटना के बाद ऋतिक के दोस्त उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ऋतिक के पिता मुसाफिर सिंह झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर हैं। वे अभी बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना में तैनात हैं। परिजनों ने बताया कि ऋतिक यादव का पिछले साल होमगार्ड भर्ती में चयन हुआ था। उसे जल्द ही ट्रेनिंग पर जाना था। घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। मारपीट के पीछे के कारणों और घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और हत्या में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
Source link
गिरिडीह में मैगी खाने गए युवक की पीटकर हत्या:कुछ युवकों से हुआ था विवाद; कई संदिग्ध हिरासत में; होमगार्ड में हो चुका था सिलेक्शन
