Headlines

गुमला में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:घर में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, वापस चेन्नई जाना चाहता; डिप्रेशन में था युवक




गुमला सदर थाना क्षेत्र के दाऊद नगर में एक 35 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना के एसआई अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पिता बेंजामिन एक्का ने पुलिस को बताया कि वे वर्तमान में जवाहर नगर, चेन्नई, तमिलनाडु में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही वे गुमला आए थे। उन्होंने बताया कि विनीत लंबे समय तक चेन्नई में रहा था उसका गुमला में मन नहीं लग रहा था। वह वापस चेन्नई जाना चाहता है, इसी अवसाद में जी रहा था। बुधवार रात उनका पुत्र विनीत एक्का दूसरे कमरे में था और दरवाजा अंदर से बंद था। वे बगल के कमरे में सो रहे थे। मा ने आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांककर देखा फिर उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। विनीत एक्का एल्वेस्टर के पाइप के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और एसआई मंटू कुमार सिंह उतार कर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *