![]()
गुमला जिले के घाघरा रोड स्थित उरांव छात्रावास के पास एक स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान चंडाली गांव निवासी भीम कुमार बैगा (18) के रूप में हुई है, जो स्कूटी चला रहा था। घायलों में बाइक सवार अनुज कुमार साहू (29), अनिल कुमार (22), राम प्रकाश महतो (25) और स्कूटी सवार वर्धन मिंज व संजीव कुमार शामिल हैं। मृतक के परिजन सिकंदर बैगा ने बताया कि भीम अपने दो साथियों के साथ टोटो जा रहा था, तभी सामने से आ रही ट्रिपल सवारी बाइक से टक्कर हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था और तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
Source link
गुमला में स्कूटी-बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत:पांच जख्मी; उरांव छात्रावास के पास हुआ हादसा, तेज रफ्तार घटना की बनी वजह
