![]()
फतेहगढ़ साहिब के फिरोजपुर गांव में 24 साल की कोमलप्रीत कौर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। कोमलप्रीत के मामा रॉकी सिंह की शिकायत पर पति लखबीर सिंह, ससुर सरबजीत सिंह, जेठ जतिंदर सिंह और सास कुलदीप कौर पर केस दर्ज हुआ है। रॉकी सिंह ने बताया कि कोमलप्रीत की शादी 5 नवंबर, 2025 को लखबीर सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने के लिए परेशान करते थे। 28 सितंबर को मिला शव, गले पर रस्सी के निशान 28 सितंबर को शाम करीब 5:30 बजे सरबजीत सिंह ने रॉकी सिंह को फोन कर कोमलप्रीत के फंदा लगाने और मौत की खबर दी। परिवार के मौके पर पहुंचने पर कोमलप्रीत का शव मिला, जिसके गले पर रस्सी के निशान थे। मायके वालों ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया। आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस पुलिस ने लखबीर सिंह और सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सास कुलदीप कौर और जेठ जतिंदर सिंह की तलाश जारी है। एसएचओ रुपिंदर सिंह ने कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
Source link
फतेहगढ़ साहिब में विवाहिता के सुसाइड मामले में पति-ससुर अरेस्ट:2 दिन पहले लगाया फंदा, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
