Headlines

गुरदासपुर के शिव शक्ति धाम मंदिर में बेअदबी:चोरी का भी प्रयास, लोगों ने मूर्तियों के गहने उतारते युवक को पकड़ा




गुरदासपुर के बबरी बाईपास स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में दिनदहाड़े बेअदबी और चोरी का प्रयास किया गया। एक युवक दीवार फांदकर मंदिर में घुसा और मूर्तियों के गहने तथा अन्य कीमती सामान चुराने की कोशिश की। हालांकि, मंदिर के भक्तों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब मंदिर के महंत देवा शर्मा और सन्नी रमेश शर्मा मंदिर का गेट बंद कर बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी युवक मंदिर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसने घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे और मंदिर में तोड़फोड़ भी की। आरोपी ने गहने उतारने का भी प्रयास किया आरोपी ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों से गहने उतारने का प्रयास किया। उसने पीतल और तांबे की मूर्तियों सहित अन्य कीमती सामान एक बैग में भर लिया था। इससे पहले कि वह मंदिर से बाहर निकल पाता, बाहर जमा भक्तों ने उसे घेर लिया। युवक ने भक्तों पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत काबू कर लिया गया। भक्तों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंदिर के महंत देवा शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी को उचित सजा नहीं मिली, तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *