![]()
बूंदी में तबीयत बिगड़ने से युवक दीपक मेघवाल की मौत हो गई। सोमवार तड़के युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बूंदी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया, लेकिन कोटा के निजी अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। जानकारी में सामने आया है कि दीपक मेघवाल वार्ड चुनाव की तैयारी कर रहा था। दीपक के पारिवारिक मित्र अरविंद गुर्जर ने बताया कि एक दिन पहले तक दीपक पूरी तरह सक्रिय था और लोगों से मुलाकात कर रहा था। दीपक की अचानक मौत की खबर से परिवार शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में माता-पिता, पत्नी और छोटा बच्चा दीपक के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीपक के परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक छोटा बच्चा और छोटा भाई हैं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और परिचित उनके घर पहुंच गए। अचानक हुई मौत से माहौल गमगीन हो गया। 22 अगस्त को कांग्रेस टिकट के लिए दिया था आवेदन कांग्रेस जिला महासचिव इश्तियाक अली ने बताया कि दीपक मेघवाल ने 22 अगस्त को वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया था। इस वार्ड से एक अन्य व्यक्ति ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है। इश्तियाक अली ने दीपक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
Source link
युवक की तबीयत बिगड़ी, मौत:बूंदी अस्पताल से कोटा रेफर, रास्ते में तोड़ा दम
