![]()
गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते गांव राजू बेला के पास ब्यास नदी के पुल से दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से ही महिला की तलाश के लिए ब्यास नदी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। महिला प्रभजोत कौर के पति गुरनाम सिंह भारतीय सेना में तैनात हैं। उसके दो बच्चे हैं। परिजन परिवार में किसी प्रकार के विवाद से इनकार कर रहे हैं। दो बच्चों के मां के इस कदम से परिजन हैरान हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रभजोत कौर शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी मोपेड (स्कूटी) पर सवार होकर घर से निकली थी। ब्यास नदी के पुल पर पहुंचकर उसने अपनी मोपेड को किनारे पर खड़ा किया और अचानक उफनती नदी में छलांग लगा दी। मुकेरियां पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर घटना की भनक लगते ही पास के पुलिस चेकपॉइंट और ग्रामीणों को सूचित किया गया। पुलिस अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि चूंकि यह घटना क्षेत्र मुकेरियां पुलिस स्टेशन (होशियारपुर) के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए संबंधित पुलिस को तुरंत सूचित कर जांच शुरू कर दी गई है। पूर्व सरपंच भगवंत सिंह ने बताया कि महिला की तलाश के लिए होशियारपुर से विशेष गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो ब्यास नदी के तेज बहाव में लगातार उसकी खोज कर रही है। परिवार में किसी से झगड़ा नहीं, कदम उठाने की वजह अस्पष्ट इस घटना से गहरा सदमा झेल रही प्रभजोत कौर की मां हरप्रीत कौर और अन्य परिजनों का कहना है कि घर या ससुराल में उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। परिवार के सदस्यों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों के बयानों और आसपास के साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Source link
गुरदासपुर में आर्मी जवान की पत्नी ब्यास नदी में कूदी:दो बच्चों की मां के इस कदम से परिजन हैरान, परिवार में किसी विवाद से इनकार
