![]()
गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक जिले में राजबाहा उदोवाली नहर में गिरी एक नीलगाय को ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना गांव पड्डा के पास हुई, जहां नीलगाय पानी पीने के लिए नहर में उतरी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, नीलगाय पानी पीने के लिए नहर में उतरी लेकिन वापस ऊपर नहीं आ पाई। गांव के शमशेर सिंह और दलबीर सिंह ने वन अधिकारी मने को इसकी सूचना दी, जिन्होंने आगे पत्रकारों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की टीम सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के अधिकारी मनप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लगभग तीन से चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद नीलगाय को नहर से बाहर निकाला गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस नहर से अब तक लगभग 100 अलग-अलग जानवरों को बचाया जा चुका है। ग्रामीणों और पशु प्रेमियों ने नहर के पास जानवरों के चरने की जगह या शेल्टर न होने पर चिंता व्यक्त की है, जिसके कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने पंजाब सरकार और नहर विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि नहर के किनारे जानवरों के लिए शेल्टर बनाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सके।
Source link
गुरदासपुर में नहर में गिरी नीलगाय:4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला, जंगल में छोड़ा; ग्रामीणों ने शेल्टर बनाने की मांग की
