Headlines

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी पर कार से हमला:ड्यूटी से लौटते वक्त बाइक को मारी टक्कर; बहन से भी मारपीट




गुरदासपुर जिले के बब्बेहाली में पुलिसकर्मी करनप्रीत सिंह पर हुए हमले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें कुछ लोग पुलिसकर्मी की बाइक को कार से टक्कर मारते दिख रहे हैं। यह घटना 1 सितंबर की है। करनप्रीत सिंह बब्बेहाली छिंझ मेले में ड्यूटी खत्म कर बब्बेहाली अड्डे पर एक दुकान की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान उनकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशा बेचने पर की थी शिकायत घायल पुलिसकर्मी करनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया था कि नशा बेचने वालों के खिलाफ शिकायत करने की वजह से उन पर हमला किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के एक युवक ने एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही है और इससे जुड़े मामले कोर्ट में भी चल रहे हैं। पत्नी और मां ने मांगा इंसाफ अब मामले में घायल पुलिसकर्मी की बहन भी सामने आई हैं। उन्होंने घटना के बारे में पूरी बात बताई है। पीड़ित कर्मचारी की पत्नी और मां ने भी इंसाफ की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर पुलिसकर्मी की बाइक को कार से टक्कर मारते दिख रहे हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस तिब्बर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *