![]()
भास्कर न्यूज | सिमडेगा शहरी क्षेत्र के श्याम पथ डिपा टोली जाने वाले रास्ते में शंकर बागान और आसपास के मोहल्लों के निवासियों ने जर्जर और कच्ची सड़क से परेशान होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से दुश्वार हो गया है। इससे स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर इस सड़क को बनवाने के लिए लोग दशकों से प्रयास कर रहे हैं। विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए पीसीसी सड़क निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थी। हालांकि, संबंधित भूमि स्वामी द्वारा सड़क निर्माण के लिए भूमि न दिए जाने के कारण उस समय निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। योजना को अन्यत्र स्थानांतरित करना पड़ा। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि मोहल्ले के प्रबुद्ध नागरिक और स्थानीय लोग मिलकर पहल करें। भूमि स्वामी से आपसी संवाद के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। तब इस बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया जा सकता है।
Source link
सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने िकया प्रदर्शन
