Headlines

गुरदासपुर में मां काली के चित्रण पर विवाद,:मांगी माफी, हिंदू संगठनों ने दी मर्यादा में रहने की नसीहत, भविष्य में गलती न करने का वचन




गुरदासपुर केदीनानगर में मां काली के कथित गलत चित्रण को लेकर उपजा विवाद अब शांत हो गया है। विवादित फ्लेक्स मामले में ‘स्वरूप धारण मंडली’ के संबंधित सदस्य ने समूह हिंदू संगठनों के सामने लिखित रूप से माफी मांग ली है। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने मंडली को भविष्य में पूरी मर्यादा और सनातनी परंपराओं के तहत ही कार्य करने की सख्त हिदायत दी है। यह पूरा घटनाक्रम स्थानीय भारती मंदिर में आयोजित हिंदू संगठनों की एक विशेष बैठक के दौरान सामने आया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख हिंदू नेता अजय कुमार और समाज सेवक डिंपल खजुरिया ने की। बैठक में दीनानगर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित स्वरूप धारण मंडली के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित हुए। क्या था पूरा विवाद? मामले की शुरुआत तब हुई जब मंडली के एक सदस्य द्वारा तैयार करवाए गए एक फ्लेक्स पर मां काली का गलत और अमर्यादित चित्रण किया गया था। इस पर कड़ा रोष जताते हुए हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी और पुलिस प्रशासन को एक लिखित शिकायत भी सौंपी थी। लिखित माफीनामा और चेतावनी भारती मंदिर में हुई बैठक के दौरान गलती करने वाले सदस्य ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए सभी संगठनों के समक्ष लिखित माफीनामा पेश किया। उसने मां काली से क्षमा याचना की और संकल्प लिया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि आने वाले सनातनी त्योहारों के मद्देनजर यदि कोई भी व्यक्ति या मंडली भगवान का स्वरूप धारण करके अमर्यादित या गलत ढंग से कार्य करेगी, तो उसे बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सनातन धर्म की मर्यादा के भीतर रहकर ही कार्य करना होगा।” मंडली के प्रधान ने दिया आश्वासन स्वरूप धारण मंडली के प्रधान मिथुन बटालवी ने हिंदू संगठनों को विश्वास दिलाया कि उनकी मंडली की ओर से भविष्य में ऐसा कोई भी कृत्य नहीं किया जाएगा, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। इस मौके पर महंत महेश गिरी, हिंदू नेता रमन महाजन, शिअद क्रिश्चियन मोर्चा हल्का इंचार्ज सूरज प्रकाश उर्फ हैप्पी पहलवान, सुमित भारद्वाज, पवन वर्मा, अनुराग मल्होत्रा, विनोद शर्मा, सुखदेव शर्मा, तरुण ठाकुर, तरसेम महाजन, अर्जुन कुमार, अभि मेहरा बटाला मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *