Headlines

गुरदासपुर में 158 सफाई कर्मचारियों को मिलेगी पक्की नौकरी:नगर निगम की पहली बैठक में प्रस्ताव पास, MLA बोले-जमीनी स्तर पर खत्म करेंगे समस्या




गुरदासपुर में नगर निगम की पहली बैठक शहर के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई। लंबे समय से पक्की नौकरी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे 158 सफाई कर्मचारियों को परमानेंट (स्थायी) करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद रहे। बता दें, सफाई कर्मचारी काफी समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे आखिरकार नगर परिषद ने हरी झंडी दे दी। कर्मचारियों में खुशी की लहर प्रस्ताव पास होने के बाद जैसे ही नगर परिषद अध्यक्ष बलजीत सिंह पाहड़ा और विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा मीटिंग से बाहर निकले, वहां मौजूद सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और आभार जताया। नगर परिषद अध्यक्ष बलजीत पाहड़ा ने कहा कि ये कर्मचारी शहर को गंदगी और भयानक बीमारियों से बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, इसलिए इनका हक इन्हें मिलना बेहद जरूरी था। अस्थायी से परमानेंट करने वाली पहली नगर निगम बनी गुरदासपुर नगर परिषद अध्यक्ष बलजीत पाहड़ा ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरदासपुर नगर परिषद पूरे प्रदेश की पहली ऐसी नगर निगम बनी है, जिसने एक पूरी प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है। पहले अस्थायी सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स किया गया, फिर उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर लाया गया और अब पहली ही बैठक में उन्हें रेगुलर करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। कचरे पर राजनीति और फोटो खिंचवाते हैं विरोधी- विधायक विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता शहर के कचरे और सफाई व्यवस्था पर केवल राजनीति कर रहे हैं। उनके लिए कचरे की समस्या सिर्फ फोटो खिंचवाने का एक जरिया मात्र है। विधायक ने दावा किया कि वे और उनकी टीम शहरवासियों को इस समस्या से सिर्फ वादों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर स्थायी रूप से निजात दिलाकर दिखाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *