Headlines

गुरुग्राम में नहर में मिली महिला की लाश:4 साल पहले हुई शादी, पति की मौत से सदमे में थी, 3 दिन से लापता




गुरुग्राम जिले में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास धनकोट नहर से एक महिला का सड़ा-गला शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतका की पहचान देवीलाल कॉलोनी की रहने वाली मोनम के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थी। नहर के पास से गुजर रहे राहगीरों को पानी में एक महिला का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की शादी साल 2022 में हुई थी। करीब आठ महीने पहले राजीव नगर में उसके पति की छत से गिरने से मौत हो गई थी। 3 दिनों से लापता थीं पति की मौत के बाद से ही महिला गहरे सदमे में थी और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह 10 अगस्त को दोपहर करीब 2:00 बजे से अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने न्यू कॉलोनी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *