![]()
गुरुग्राम के फर्रुखनगर में एक सीनियर सिटीजन द्वारा 21 साल की युवती को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती किसी तरह बचकर घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना बताई। इस घटना से गुस्साएं परिजन और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पीटते हुए पुलिस थाने ले गए। लोगों ने पुलिस को सारी घटना से अवगत कराया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। युवती की शिकायत पर सीनियर सिटीजन के खिलाफ गलत तरीके से छूने और गालों पर किस करने के आरोप में केस दर्ज किया है। युवती को काम के बहाने घर बुलाया युवती ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर को सोहन बाजवा नाम के व्यक्ति ने उसे आरटीआई के काम से अपने घर बुलाया। वह पहले उसके घर जा चुकी थी। घटना के समय आरोपी की पत्नी घर पर नहीं थी। पास बैठाया, गलत तरीके से छुने का आरोप युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे अपने पास बैठने और खाना खाने को कहा। दोस्ती व पैसे देने की बात भी कही। फिर आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ा, गलत तरीके से छुआ और गालों पर किस किया। युवती वहां से निकलकर माता-पिता को पूरी बात बताई। पुलिस ने काउंसलिंग कराई, केस दर्ज किया शिकायत के बाद पुलिस ने युवती की काउंसलिंग कराई और केस दर्ज किया। पुलिस टीम घटनास्थल पर जाकर सबूतों की जांच कर रही है। मामले को लेकर इलाके में पंचायतों का दौर जारी है, रविवार को भी पंचायत बुलाई गई।
Source link
गुरुग्राम में युवती से अश्लील हरकत के आरोपी की पिटाई:RTI के बहाने घर बुलाया; बोली- पास बैठाया, गालों पर किस किया
