![]()
गुरुग्राम में नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर यह प्रदर्शन पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता इकाई प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 13 मई को हुए समझौते को लागू न करके प्रशासन कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रहा है। पक्का करने पर बनी थी सहमति फायर विभाग के उप प्रधान जोगिंदर ने बताया कि 13 मई के समझौते में सफाई कर्मचारियों, सीवरकर्मियों, माली, बेलदार, क्लर्क और फायरमैन सहित विभिन्न कच्चे कर्मचारियों को 30 जून तक पक्का करने पर सहमति बनी थी। अन्य प्रमुख मांगों में सफाई और सीवर कार्यों से ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को रोल पर लेना, न्यूनतम वेतन 15,200 रुपए और श्रम कानूनों के सभी लाभ सुनिश्चित करना शामिल है।
जोखिम भत्ता देना भी मांगों में शामिल इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम के 3,480 छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की बहाली, सफाई कर्मचारियों को ₹5 हजार और फायरकर्मियों को जोखिम भत्ता देना भी मांगों में शामिल है। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर के आश्रितों को ₹50 लाख की आर्थिक मदद और नियमित नौकरी देने की मांग भी उठाई गई है। 17 स्वीकृत मांगों के आदेश जारी नहीं कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक सभी 17 स्वीकृत मांगों के आदेश जारी नहीं किए गए, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप ले लेगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
Source link
गुरुग्राम में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल:सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप; 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम
