Headlines

युवक का वॉट्सएप-मोबाइल हैक, अकाउंट से 1.19 लाख निकले:दूसरे युवक के क्रेडिट कार्ड से बिना OTP 1.34 लाख निकाले; सीकर में दो युवकों से ठगी




सीकर जिले में साइबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं। पहले केस में एक युवक का व्हाट्सएप हैक हुआ और फिर मोबाइल। इसके बाद उसके अकाउंट से 1.19 लाख रुपए निकल गए। दूसरे केस में युवक के क्रेडिट कार्ड से बिना किसी OTP के 1.34 लाख रुपए निकल गए। दोनों ही केस में पुलिस जांच कर रही है। पहले केस में सीकर के लक्ष्मी नगर निवासी प्रदीप सैनी ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि पहले तो उनका व्हाट्सएप हैक हुआ और फिर मोबाइल। इसके बाद उनके अकाउंट से 1.19 लाख रुपए निकल गए। जिसकी उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत की। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। दूसरे केस में अजीतगढ़ पुलिस थाने में प्रमोद सैन ने मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह उनके क्रेडिट कार्ड से 1.34 लाख रुपए निकल गए। जो अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हुए। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस उन बैंक अकाउंट की डिटेल पता लगा रही है जिनमें यह राशि ट्रांसफर हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *