Headlines

गुरुग्राम में AI इंजीनियर ने किया गर्लफ्रेंड का मर्डर:फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा, 2 हिस्सा में बंटा शरीर; छत्तीसगढ़-यूपी के रहने वाले थे




हरियाणा के गुरुग्राम में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियर ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद भी सुसाइड कर लिया। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में पड़ा मिला। इसका खुलासा तब हुआ जब युवती के कॉल रिसीव नहीं करने पर उसके परिवार वालों ने मामले की जानकारी सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस परिवार की ओर से बताए गए एड्रेस सेक्टर-55 में पहुंची, जहां युवती किराए पर रहती थी। कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि रेलवे ट्रैक पर उसके बॉयफ्रेंड का शव मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद पता चला कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय श्रेष्ठ मलिक निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। वर्तमान में वह गुरुग्राम में रहता था। उसकी गर्लफ्रेंड इशाका थी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस कर रही मामले की जांच सेक्टर-56 थाना के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। अभी युवती इसकी दोस्त थी या अनजान थी, इस बारे में पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हमने युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। मौके पर पुलिस की टीमें जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *